AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के इन 7 जिलों में दो दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWSPR DESK PATNA- पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और आसमान साफ रहने से मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8 और 9 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों को प्रभावित करेगा। इसके असर से बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आइएमडी के मुताबिक बिहार में तेज हवा और बादल छाए रहने के कारण राजधानी पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान खगड़िया में रिकॉर्ड हुआ जहां तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 11.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत आसपास इलाकों में तेज हवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा।