जमीन मापी को लेकर बवाल, आरोपी ने दी सिर काटने और गोली मारने की धमकी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलखा गांव में ज़मीन मापी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है बताया जा रहा है कि अशोक मंडल पिता बद्री मंडल ने अपनी जमीन की मापी के लिए अंचलाधिकारी सबौर को आवेदन दिया था। इसके बाद अंचलाधिकारी द्वारा अमीन की नियुक्ति की गई और नोटिस भी जारी किया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए सबौर थाना पुलिस को भी सूचित किया गया था।लेकिन जमीन मापी के दिन गरीब मंडल, पिता बैसाखी मंडल, उनकी पत्नी, पंकज मंडल और उसकी पत्नी द्वारा सरकारी अमीन और पुलिस को मापी करने से जबरन रोक दिया गया इस दौरान गरीब मंडल ने खुलेआम पुलिस प्रशासन के सामने जमीन मालिक अशोक मंडल को सिर काटकर जमीन में गाड़ देने की धमकी दी इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस जिसे बोलना है बोले अशोक मंडल को गोली मारकर जमीन पर फेंक देंगे मुझे किसी का डर नहीं, मेरा आपराधिक इतिहास है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


विवादित जमीन खाता नंबर 254, खेसरा नंबर 456, प्लॉट संख्या 82 डिसमिल बताई गई है अशोक मंडल का आरोप है कि गरीब मंडल जबरन जमीन जोतकर फसल काट ले जाता है और अब मापी प्रक्रिया में भी बाधा डाल रहा है.पीड़ित पक्ष ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article