छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा जहां सभी गंगा घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- मुंगेर में छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा जहां सभी गंगा घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है वहीं जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा स्पीड वोट के माध्यम से सभी गंगा घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए कई निर्देश ।

दरअसल मुंगेर जो कि गंगा नदी के तट पर बसा शहर है इस कारण छठ में जिले के छोटे बड़े गंगा घाटों पर अर्ग देने को ले छठव्रतियों की भारी भीड़ लगती है। इस कारण इन घाटों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सही करने को ले जिला प्रशासन और नगर निगम अभी से ही तैयारी आरंभ कर देती है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आगामी 7 एवं 8 नवंबर को छठ महा पर्व निर्धारित है, तथा कद्दू भात के एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान का सिलसिला आरंभ हो जाता है। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद से ही सभी गंगा घाटों पर सफाई एवं मिट्टी हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उसी परिपेक्ष्य में सभी गंगा घाटों का डीएम, और नगर निगम प्रशासन के द्वारा निरीक्षण किया गया । डीएम ने बताया कि नगर आयुक्त को 30 अक्टूबर तक सभी घाटों पर जमी मिट्टी के उठाव के साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही छठ पूजा के अवसर पर सभी घाटों पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावे खतरनाक गंगा घाटों को भी चिन्हित करने तथा गंगा के उचित जल स्तर के बीच श्रद्धालुओं को रखने के लिए बैरिकेडिंग करने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही बड़े नावों, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। छठ व्रतियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त अस्थाई चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं को सभी समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article