पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना,17 जून। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अम्बिका यादव एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ समर्पित समाजसेवी भी थीं। उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से समाज और राजनीति के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य ने एक कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित नेता को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि अंबिका यादव नवंबर 2025 से अस्वस्थ थे। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ब्रेन ऑपरेशन हुआ था। पिछले लगभग सात माह से वे वहीं इलाजरत थे। आज, 17 जून 2026 को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वो रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत बिछियां गांव के निवासी थे। किसानी और पहलवानी से जुड़े रहने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

Share This Article