मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 21 फरवरी 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बुद्ध मार्ग स्थित ताज होटल में बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को किया गया है, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में कैंसर के निदान, उपचार और रोगियों के नवीनतम सेवाओं के संबंध में मंथन किया जायेगा। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा, डॉ० ए०ए० हई, डॉ० अभिषेक आनंद सहित अन्य चिकित्सकगण एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article