विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान! अरुण भारती ने कर दिया साफ लोजपा ने बताया बिहार की उम्मीद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास पासवान के चीफ चिराग पासवान देश की सियासत को छोड़कर फिर से बिहार की सियासत में एंट्री लेने जा रहे हैं।

खुद उनके जीजा और लोजपा नेता अरुण भारती ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं अरुण भारती ने एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर लिखा है कि चिराग पासवान पूरे बिहार की उम्मीद है।

अरुण भारती ने एक्स पर लिखा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार में केंद्रित है और उनका विजन बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है यह तभी संभव है जब वह खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने आगे लिखा कि जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग जी को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें।

वही अरुण भारती ने आगे लिखा कि साथ ही साथ कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़े ताकि यह संदेश जाए कि वह आप सिर्फ एक वर्ग की नहीं पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

चिराग पासवान के जीजा के इस पोस्ट से बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया है आपको बता दे कि जिस तरीके से या पोस्ट किया गया है उससे कहीं ना कहीं अब चिराग पासवान बिहार की राजनीति में भी खुलकर उतारने के लिए तैयार हो चुके हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article