स्व रामायण राय की पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के कार्यों को सराहा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोहतास जिले के करगहर स्थित कुशहीं गाँव में पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामायण राय की 9वीं पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर बेतिया के डीएम दिनेश राय, जो स्वर्गीय रामायण राय के पुत्र हैं, भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया था और सीएम के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए थे ।

जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सीएम नीतीश का स्वागत किया।छोटू सिंह ने स्वर्गीय रामायण राय के कार्यों और उनके अनुकरणीय जीवन की सराहना की। उन्होंने बताया कि रामायण राय ने ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया और अपने जीवनकाल में सेवा की मिसाल पेश की। उनके पुत्र दिनेश राय भी प्रशासनिक सेवा में उनके पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, जैसे सत्य प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, रापू सिंह, पप्पू सिंह, बैरिस्टर सिंह, अनिल सिंह, बबलू सिंह, और योगेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रामायण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके प्रेरणादायक जीवन से सीख लेने की बात कही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article