- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना में महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने “पिंक टॉयलेट” बनाने का निर्णय लिया है। ये विशेष टॉयलेट सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए उपलब्ध होंगे और इन्हें केवल महिलाएं ही संचालित करेंगी।इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और साफ-सुथरे शौचालय प्रदान करना है, खासकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में। नगर निगम ने पहले ही दो पिंक टॉयलेट का निर्माण किया है, जो पुरानी गाड़ियों को नवीनीकरण कर तैयार किया गया है।
ये टॉयलेट मोबाइल होंगे, जिससे जरूरत के अनुसार इन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाया जा सकेगा। सभी अंचल में एक-एक पिंक टॉयलेट छठ पूजा से पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से महिलाओं को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि वे खुद को अधिक सुरक्षित भी महसूस करेंगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
