मधुबनी में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 13 मई। जिले के बेनीपट्टी प्रखंड स्थित अकौर पंचायत में मंगलवार को “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी के तत्वावधान में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), वन स्टॉप सेंटर (OSC), पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदी अधिकार केंद्र के कर्मियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में मौजूद शिवराम मेहरा ने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की जानकारी देते हुए कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी सेवाओं और सहायता तंत्र से सीधे जोड़ना है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने अपने अनुभव और समस्याएं भी साझा कीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस “सखी वार्ता” कार्यक्रम को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article