18 सितंबर को सीएम तियरा पंप कैनाल का करेंगे उद्घाटन,जेडीयू जिला अध्यक्ष के साथ डीएम,एसपी ने लिया जायजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-कैमूर जिले के नुआँव प्रखंड अंतर्गत तियरा पंप कैनाल पर 18 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार के आगमन की हरी झंडी मिलते ही जिला प्रशासन प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप देने में लग गया है।

इसी क्रम में रविवार को डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा ने दल बल के साथ जेडीयू जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के साथ तियरा पंप कैनाल का जायजा लिया। साथ में जेडीयू प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश तिवारी प्रखंड अध्यक्ष नुआंव विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, डीडीसी ज्ञान प्रकाश, एसडीओ मोहनिया राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जायजा और निरीक्षण के क्रम में डीएम ने जिला अध्यक्ष से अब तक हुई तैयारी की जानकारी दी और सुझाव तथा मार्गदर्शन मांगा। इस दौरान सीएम का स्वागत कार्यकर्ता किस सिस्टम से करेंगे इस पर भी विचार विमर्श डीएम एवं जेडीयू अध्यक्ष के बीच हुई।

प्रखंड अध्यक्ष गुप्ता ने डीएम से मांग करते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओ को पास निर्गत किया जाय एवं ऐसा सिस्टम बनाया जाय की गैदरिंग न हो।डीएम सावन कुमार ने बताया की सीएम सर जिले के भगवानपुर प्रखंड प्रखंड अंतर्गत मां मुंडेश्वरी धाम के नीचे बन विभाग द्वारा नवनिर्मित ईको पार्क का उदघाटन करने के बाद हवाई मार्ग के रास्ते सीधे तियरा पंप कैनाल पर पहुंचेंगे जहां तियरा पंप कैनाल जैतपुरा पंप कैनाल पंचायत सरकार भवन सहित जिले के अन्य योजनाओं का उदघाटन यही से करेंगे। इसी क्रम में तियरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दलित समुदाय के लोगो के साथ बैठक कर योजनाओं की फीड बैक जानेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article