बिहार में ठंड का असर तेज़, तापमान में लगातार गिरावट

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों, खासकर बिहार में महसूस किया जा रहा है। ठंडी हवाओं ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है और लोग सिहरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के ज़्यादातर जिलों में दिन और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक घट गया। IMD का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवा लगातार चल रही है, जिससे ठंड और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अगले 48 घंटे और ठंडी होंगी रातें

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। दिन में धूप तो रहेगी, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते इसका असर कम महसूस होगा। उत्तर बिहार में रात का तापमान करीब 20°C के आसपास, जबकि दक्षिण बिहार में यह लगभग 16°C तक रिकॉर्ड किया गया है। इससे दक्षिणी जिले अधिक ठंड महसूस कर सकते हैं।

आज के मौसम का हाल

शनिवार की सुबह हल्का कोहरा रहने के आसार हैं और शाम होते-होते आसमान में हल्की धुंध छा सकती है। पछुआ हवाएं 40 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच और रात का तापमान 16°C से 20°C के बीच रहने की उम्मीद है। धूप तो निकलेगी, लेकिन इससे ठंड में विशेष राहत नहीं मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article