NEWS PR डेस्क: नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी बैरिया गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दो बहुओं समेत सास और ससुर घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सक संतोष कुमार ने प्राथमिक उपचार किया
मामले में मैना देवी ने गांव के ही छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, आरोपितों ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया
और अलमारी से रुपये व आभूषण निकाल लिए ,
विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। दोनों बहुओं के साथ जबरदस्ती और अभद्र व्यवहार करने तथा फरसा, बरछी और चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध ध्रुव चौधरी भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट ;
