आरा में अपराधियों का तांडव: शौच के लिए निकले शिक्षक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Miscreants targeted a teacher who left home at 4 am

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के आरा से गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी छपरा गांव में अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक नीरज कुमार पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है और वे कन्या विद्यालय फरहदा में कार्यरत थे।
पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया
परिजनों के मुताबिक, नीरज कुमार पाल रोज की तरह सुबह करीब चार बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके गर्दन और सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जांच और कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह और थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। नाली और आसपास के इलाकों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
स्थिति और माहौल
बता दें कि दिनदहाड़े (सुबह) हुई इस हत्या से गांव में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं और पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पूर्व विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article