CRPF में चाहते है नौकरी, अभी करें अप्लाई, दोबारा नहीं आएगा ये गोल्डन चांस..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- सरकारी नौकरी के इच्छुक है तो ये खबर आपके लिए है।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. अगर आप भी सीआरपीएफ में अधिकारी बनने का ख्वाहिश रखते हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. उम्मीदवार बिना देर किए तुरंत अप्लाई कर सकते हैं.

सीआरपीएफ के इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो भी उम्मीदवार सीआरपीएफ में काम करने के इच्छुक हैं, वे 14 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सीआरपीएफ के इस भर्ती के जो भी उम्मीदवार आवेदन करने का विचार कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

 

बता दे की उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन कर रह हैं, उनकी आयुसीमा 1 अगस्त 2024 तक 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ओबीसी और एससी/एसटी को अधिकतम आयु में क्रमशः 3 और 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

सीआरपीएफ भर्ती 2024 के जरिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि, SC/ST के पुरुष और सभी कैटेगरी की महिलाओं उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article