साइबर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,नुक्कड़ सभा के माध्यम लोगों को किया जागरूक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर साइबर थान पुलिस ने तिलकामांझी चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से साइबर अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक किया. इस क्रम में अवर निरीक्षक आलोक कुमार ने लोगों को बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करेंअनजान वीडियो कॉल न उठायें, रकम भेजने से पहले आप जिसे रकम भेज रहे हैं.

उसकी पूरी जानकारी और नाम देख लें, तभी भेजें. अनजान व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का व्यापारिक संबंध स्थापित न करें. जानकारी दी गयी कि अगर आप साइबर ठगी के शिकार हो गये हैं तो तुरंत सभी प्रकार के डिटेल के साथ 1930 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करायें. हो सकता है आपके मामले का त्वरित निष्पादन हो जाये.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article