नशीली दवाओं के सेवन व अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- नशीली दवाओं के सेवन और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर लिच्छवी भवन, भभुआ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, स्काउट-गाइड इकाइयों एवं अम्बेडकर छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुमन सौरभ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को कानून एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी।

बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजन कुमार ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली एवं महत्व की जानकारी दी। सदर अस्पताल भभुआ की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. भावना गुप्ता ने नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे जुड़ी मानसिक और शारीरिक बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्रों ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। +2 हाई स्कूल के छात्र श्यामजी पाठक,आकाश कुमार, श्रेयांश कुमार, तथा मध्य विद्यालय गवई की छात्राएँ हर्षिका कुमारी एवं बेबी कुमारी ने स्काउट-गाइड के प्रतिनिधि के रूप में प्रभावशाली वक्तव्य दिए।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कैमूर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नशा उन्मूलन विषय पर एक लघु चलचित्र भी प्रदर्शित की गई, जिसने उपस्थित जनों को गहराई से प्रभावित किया।

अपने प्रेरक संबोधन में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा “दुनिया की कोई भी वस्तु जब आपका उपयोग करने लगे, तब वह आपके लिए घातक हो जाती है। ड्रग्स भी ऐसा ही करता है–वह आपको नियंत्रित करने लगता है इसलिए वह घातक है।”

यह कार्यक्रम जनमानस में नशे के खिलाफ चेतना जगाने तथा युवा वर्ग को सही दिशा देने की दिशा में एक सफल और सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article