एक बंद पड़े बिस्कुट फैक्ट्री में मिला युवक का शव , इलाके में फैली सनसनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित बंद पड़े एक बिस्कुट फैक्ट्री में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है . घटना की जानकारी होने पर खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया .पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मुंगेर लिए भेज दिया है . जानकारी के अनुसार खड़गपुर नगर क्षेत्र के साहू टोला गांव निवासी गुड्डू साह का 16 वर्षीय पुत्र राज साह ई रिक्शा चलाने का काम करता था . सोमवार की शाम युवक घर से निकला था,जोकि रात तक घर नहीं आया . सुबह परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया . मंगलवार की शाम गांव के कुछ युवकों जब फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखा कि किसी का पैर दिखाई दे रहा है .

इस बात की सूचना युवकों ने ग्रामीणों को दिया .ग्रामीणों ने खडगपुर थाना पुलिस को बंद फैक्ट्री में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी . वहीं इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पूरे इलाका में हड़कंप मच गया. बंद फैक्ट्री में शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए. युवक के मुंह से झाग निकल रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक ने विषैला पदार्थ का सेवन किया होगा जिससे उसकी मौत हो गई . वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है .मृतक के पिता के मुताबिक उनके परिवार की किसी से रंजिश नही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . वही इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है . इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है . पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article