दहेज की मांग ने ली गर्भवती विवाहिता की जान! अधजला शव बरामद, ससुराल पक्ष फरार

दहेज की मांग, संदिग्ध मौत और अधजला शव—पश्चिम चंपारण की घटना ने उठाए कई सवाल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण: जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुलही गांव के सरेह से एक 25 वर्षीय विवाहिता का अधजला शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे सूचना मिलने पर मझौलिया थाना की टीम रुलही वार्ड संख्या-3 स्थित सरेह पहुंची, जहां से अधजली अवस्था में शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।
पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका के पिता ईश्वर यादव, जो योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण की गई। उनका कहना है कि ससुराल वाले लंबे समय से भैंस खरीदने के लिए दहेज की मांग कर रहे थे।
गर्भवती थी पुष्पा, गला दबाकर हत्या की आशंका
मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व पुष्पा की शादी रुलही निवासी श्याम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती पुष्पा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर बिना मायके पक्ष को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया गया।
पड़ोसियों की सूचना से खुला मामला
बताया जाता है कि पड़ोसियों से मिली सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मदद से अधजला शव बरामद कराया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गए। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article