रामविलास पासवान की जयंती पर हाजीपुर में श्रद्धांजलि सभा, स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने उठाया मुफ्त इलाज का लाभ

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: हाजीपुर, 05 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर रविवार को हाजीपुर सर्किट हाउस के समीप श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. पासवान के सामाजिक न्याय और जनसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का भी संकल्प दोहराया।

जयंती समारोह के साथ जनसेवा को जोड़ते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और मुफ्त परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच लड्डू एवं प्रसाद का भी वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान हमेशा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे और मंत्री संजय सिंह के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उनके इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

Share This Article