बिहार की शान जर्दालू आम की बढ़ी मांग, राष्ट्रपति भवन तक जाएगी खास खेप

भागलपुर की मिट्टी की मिठास, जर्दालू आम के जरिए फिर पहुंचेगी देश के सर्वोच्च पदों तक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर की पहचान और बिहार की शान बन चुका प्रसिद्ध जर्दालू आम एक बार फिर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई विशिष्ट हस्तियों तक पहुंचने की तैयारी में है। हर साल की तरह इस बार भी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित महेशी गांव के बगीचों में खास तरीके से जर्दालू आम तैयार किया जा रहा है। अपनी अनोखी मिठास, सुगंध और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए मशहूर यह आम देशभर में विशेष पहचान रखता है, जिसके कारण इसे लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस बार भी जर्दालू आम की गुणवत्ता और स्वाद को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि आम को तैयार करने में किसी भी प्रकार की रासायनिक दवाओं का उपयोग नहीं किया जा रहा है। पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जा रहे इन आमों की देखरेख प्रसिद्ध “मैंगो मैन” अशोक चौधरी स्वयं कर रहे हैं। महेशी गांव स्थित उनके बगीचों में आम की हर खेप पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, ताकि राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने वाले आमों की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि पिछले करीब 20 वर्षों से भागलपुर का जर्दालू आम देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा जाता रहा है। अपने खास स्वाद और खुशबू के कारण यह आम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना चुका है। भागलपुर के इस विशेष जर्दालू आम को जीआई (GI) टैग भी प्राप्त है, जो इसकी विशिष्टता और क्षेत्रीय पहचान को दर्शाता है। एक बार फिर यह खास आम देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और भागलपुरवासियों के लिए गर्व का कारण बन रहा है।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article