पटना में डायल 112 की टीम पर हमला, सिपाही संजय मंडल घायल – आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में डायल 112 की टीम पर हमला किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले में सिपाही संजय कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की शुरुआत तब हुई जब एच परिसर में एक पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हो रहा था। बेटे ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तभी आरोपी शिवतेन राज ने अचानक उग्र होकर पुलिस पर हमला कर दिया।

इसी दौरान उसने सिपाही संजय मंडल को पकड़कर जमीन पर घसीटा और बेरहमी से पीटा।घायल सिपाही संजय मंडल ने बताया कि शिवतेन उन्हें बुरी तरह पीट रहा था, और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा।वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। वायरलेस पर खबर फैलते ही कदम कुआं, कोतवाली और गांधी मैदान थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी खोजबीन के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article