अकेले करोड़ों की चोरी करने वाला दिनेश कुमार गिरफ्तार, दर्जनों केस दर्ज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- चोरों का पकड़ा जाना कोई नई बात नहीं। आम तौर पर ऐसे केस सामने आते रहते हैं। इनमें से कुछ तो मजबूरी में चोरी करते हैं, कुछ मेहनत से बचना चाहते हैं और कई बार कुछ तो शौकिया चोर भी पकड़े गए हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे चोर के बारे में सुना है, जो सिर्फ अकेले ही करोड़ो रूपये की चोरी कर चुका है।

बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार उर्फ विजय खुशरूपुर का रहने वाला हैं, और वर्तमान में वह खेमनीचक में रहता है। वह सिर्फ अकेले ही करोड़ों रुपये की चोरी कर चुका है। साथ ही इसके खिलाफ दर्जनों थाना में मामला दर्ज है। खास बात यह है कि दिनेश शाम का ही समय चुनता था क्योंकि शाम में सभी लोगों मार्केट जाते है जिसको लेकर दिनेश अकेले पहले रेकी करता था फिर चोरी की घटना को अंजाम देता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से पटना के खुशरूपुर के रहने वाले इस 47 साल के शख्स ने पिछले 24 साल में लभगग दर्जनों चोरियां को अकेले ही अंजाम दिया। चोरी करने के बाद वह आराम से घर पर जाकर रहने लगता था। जानकारी के मुताबिक इन चोरियों के दम पर उसने करोड़ो रूपये की सम्पत्ति अर्जित किया है।

पुलिस ने उसे 4 बार पकड़ा लेकिन वो हर बार कोई नई कहानी गढ़ देता। उसके ऊपर दर्जनों केस दर्ज है। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है जिसमें आगे और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article