भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन काटने वाले गिरोह का खुलासा, खगड़िया के 6 सदस्य गिरफ्तार

Muskan Gupta

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला यात्री की सोने की चेन काटने के मामले में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खगड़िया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार सदस्यों के पास से धारदार ब्लेड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है मामले को लेकर रेल डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला यात्री की सोने की चेन काटे जाने की शिकायत मिली थी घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए ,फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की गई जिसके बाद खगड़िया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार सदस्यों के पास से धारदार ब्लेड और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

रेल डीएसपी के मुताबिक गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह की गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं!

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-

Share This Article