श्रावणी मेला को लेकर डीएम और एसएसपी ने की बैठक,दिया गया निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम डॉ0 नवल किशोर चौधरी एवं एसएसपी हृदय कांत द्वारा समीक्षा भवन में बैठक करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को 30 जून तक सभी कार्य कर लेने हेतु निर्देशित किया गया .डीएम ने विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र एवं कांवरिया पथ के बिजली का तार ठीक करवा लेने का निर्देश दिया पीएचईडी को मेला क्षेत्रके सभी चापाकल दुरुस्त करवा लेने हेतु निर्देशित किया गया .नगर निगम को साफ सफाई एवं मेला क्षेत्र की साज सज्जा, सड़क पर पेंट इत्यादि करवा लेने हेतु निर्देशित किया गया होर्डिंग के माध्यम से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करवाने हेतु जनसंपर्क को निर्देशित किया गया, जिसमें बाबा की नगरी में आपका स्वागत है अंकित करने को कहा गया कलाकारों की सूची बनवाने हेतु सामान्य शाखा को निर्देशित किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पथ निर्माण विभाग का वॉटर टैंकर कांवरिया पथ में कहां-कहां रहेगा, इसकी सूची बनवाने का निर्देश दिया गया उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर को सुलतानगंज का भ्रमण कर 30 जून तक सारी व्यवस्था अपनी निगरानी में सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला में विगत वर्ष अच्छी व्यवस्था किए जाने पर जिला और राज्य की छवि विश्व स्तर पर अच्छी बनी है और इस वर्ष इसे और बेहतर करना हैं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला के प्रारंभ में व्यवस्था की जो गुणवत्ता रहती है वह अंत तक बना रहना चाहिए इससे देश दुनिया में अच्छा संदेश जाता है श्रावणी मेला विश्व प्रसिद्ध मेला है और राज्य की छवि बनाने का यह अच्छा अवसर है, इसलिए सभी विभाग अपना बेहतर प्रदर्शन करें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article