विक्रमशिला बेली ब्रिज का डीएम ने किया निरीक्षण, आवागमन को और सुगम बनाने पर जोर

विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा, बेली ब्रिज पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के रूप में बनाए गए बेली ब्रिज का निरीक्षण करने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और बेली ब्रिज से गुजरने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने समीक्षा भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बेली ब्रिज पर आवागमन को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।


जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बेली ब्रिज पर सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा यात्रियों के लिए पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक वाहन को बेली ब्रिज पार करने में लगभग 3 से 4 मिनट का समय लग रहा है। प्रशासन इस समय को और कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि वाहनों का आवागमन अधिक तेज और सुचारू हो सके।
चार बेली ब्रिज का निर्माण
गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा चार बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इन्हीं अस्थायी पुलों के माध्यम से फिलहाल वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article