आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, कमजोर प्रदर्शन पर मांगा स्पष्टीकरण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवाएं) से जुड़ी योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) शामिल हुए और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डेटा प्रविष्टि की गुणवत्ता तथा विभिन्न प्रमुख संकेतकों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने, नियमित गृह भ्रमण करने और सामुदायिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों की वृद्धि निगरानी को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना को मिशन मोड में लागू करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार लाया जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण ट्रैकर से जुड़े विभिन्न प्रतिवेदन, योजनाओं में व्यय की स्थिति तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षकों द्वारा किए गए निरीक्षण की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जाए। साथ ही जिन महिला पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, उनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में अधिकारियों को आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article