DM, SP ने Indian Idol फेम रीतिका राज संग बांध दिया समा, वायरल हुई सुरीली जुगलबंदी

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: जमुई के 35वें जिला स्थापना दिवस समारोह में उस वक्त माहौल खास बन गया, जब प्रशासनिक जिम्मेदारियों से अलग हटकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मंच पर अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम गायिका Ritika Raj विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से पहले ही समां बांध दिया था।

DM–SP की जुगलबंदी बनी आकर्षण का केंद्र

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान रीतिका राज ने जिलाधिकारी को मंच पर गाने के लिए आमंत्रित किया। डीएम ने मुस्कुराते हुए माइक एसपी विश्वजीत दयाल को थमा दिया और तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

इसके बाद मशहूर लोकगीत ‘कौन दिसा में लेके चला रे बटोहिया’ की धुन गूंज उठी। एसपी विश्वजीत दयाल ने सुर छेड़ा और कुछ ही पलों में डीएम भी उनके साथ सुर मिलाते नजर आए। दोनों अधिकारियों की सहज प्रस्तुति ने पूरे स्टेडियम को तालियों से गूंजा दिया।

रीतिका राज ने भी उनके साथ मंच साझा करते हुए गीत में रंग भरा, जिससे माहौल और अधिक संगीतमय हो गया।

होली गीत पर झूम उठा स्टेडियम

जब रीतिका राज ने होली गीत ‘होलिया में उड़े ला गुलाल’ गाया, तो दर्शक झूम उठे। मंच के सामने मौजूद लोग ताल और सुर पर थिरकते नजर आए। इस दौरान एसपी विश्वजीत दयाल सहित कई अधिकारी भी उत्साह में शामिल हुए और कार्यक्रम स्थल पर ठुमके लगाते दिखे।

डीएम नवीन कुमार भी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण और जीवंत हो गया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों और अधिकारियों का स्वागत किया।

एक्साइज सुपरिंटेंडेंट ने भी बिखेरा रंग

कार्यक्रम में एक्साइज सुपरिंटेंडेंट सुभाष कुमार ने भी मंच संभाला और होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

सांस्कृतिक संध्या का यह दृश्य लोगों के लिए यादगार बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों का आमजन के साथ इस तरह घुलना-मिलना चर्चा का विषय बना रहा। स्थापना दिवस समारोह संगीत, उल्लास और उत्सव के रंग में सराबोर होकर संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि एसपी विश्वजीत दयाल पहले भी विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी गायकी और सीटी बजाने की कला से लोगों का दिल जीत चुके हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article