समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य: 14 मई तक कई ट्रेनें रद्द, बदले रूट और शॉर्ट टर्मिनेशन से यात्री परेशान

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के शेष हिस्से को पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य रामभद्रपुर, हायाघाट और थलवारा स्टेशनों पर 14 मई 2026 तक चलेगा। इसी दौरान सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसके चलते समस्तीपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग परिवर्तित करने तथा कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन करने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार 55513 समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर 14 मई तक, 15284 जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक, 55519 समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर 12 से 15 मई तक, 75254 दरभंगा-समस्तीपुर डेमू 12 से 14 मई तक तथा 55514 जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर 12 से 14 मई तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा 13226 आरा-जयनगर एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक, 13225 जयनगर-आरा एक्सप्रेस 13 से 15 मई तक, 75209 समस्तीपुर-जयनगर डेमू, 75210 जयनगर-समस्तीपुर डेमू, 75208 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर डेमू, 55520 जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर और 15283 मनिहारी-जयनगर एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक निरस्त रहेंगी।

रेलवे ने बताया कि 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 13 मई को, 75253 समस्तीपुर-दरभंगा डेमू, 75240 समस्तीपुर-बरौनी डेमू, 75245 बरौनी-सोनपुर डेमू तथा 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 14 मई को रद्द रहेंगी। वहीं 75207 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर डेमू 13 मई को निरस्त रहेगी।

कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

04651 जयनगर-आरा स्पेशल 12 मई को शिशो-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-पनियहवा-गोरखपुर मार्ग से चलाई जाएगी, जबकि 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस 13 मई तक गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा मार्ग से चलेगी।

14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 12 मई को तथा 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 13 और 14 मई को शिशो-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।

15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सुगौली मार्ग से चलाई जाएगी, जबकि 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 12 मई को सुगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा मार्ग से चलेगी।

07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 13 मई को रक्सौल-सुगौली-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग से चलेगी। 12436 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस 12 मई को दानापुर-पटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-शिशो मार्ग से चलाई जाएगी।

07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल 14 मई को सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग से चलेगी। 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 मई को दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग से संचालित होगी।

13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस 13 मई को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग से चलेगी। 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 14 मई को तथा 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 13 मई को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

इसके अलावा 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेंगी।

कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन

17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 12 मई को बरौनी जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस 13 मई तक समस्तीपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस 12 से 15 मई तक समस्तीपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

13185 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस 14 मई तक बरौनी जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 13186 जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक बरौनी जंक्शन से खुलेगी।

17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 12 मई को बरौनी जंक्शन से चलेगी। 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 14 मई तक बरौनी जंक्शन में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक दरभंगा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 13212 दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस दरभंगा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस 12 से 14 मई तक बरौनी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस बरौनी से खुलेगी। 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 13 मई को मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।

55578 रक्सौल-समस्तीपुर पैसेंजर 12 से 14 मई तक दरभंगा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 55577 समस्तीपुर-रक्सौल पैसेंजर 13 से 15 मई तक दरभंगा से खुलेगी।

18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 12 मई को समस्तीपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 13 मई को समस्तीपुर से चलेगी।

75212 सोनपुर-समस्तीपुर डेमू 14 मई को मुजफ्फरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा 75229 दरभंगा-रक्सौल डेमू 14 मई को सीतामढ़ी से चलाई जाएगी।

कुछ ट्रेनें विलंब से चलेंगी

रेलवे के अनुसार 14 मई को 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 180 मिनट, 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 60 मिनट तथा 22563 जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस 150 मिनट विलंब से चलेगी।

वहीं 15 मई को 55519 समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर एवं 13225 जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। इसके अलावा 55577 समस्तीपुर-रक्सौल पैसेंजर दरभंगा से तथा 15527 जयनगर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस समस्तीपुर से चलाई जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share This Article