50 हजार रुपये रिश्वत लेते डीपीओ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट बिहार की टीम ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में आईसीडीएस की डीपीओ पद पर तैनात महिला अधिकारी अनीता कुमारी-2 को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

10 लाख रुपये की थी मांग

जानकारी के मुताबिक, नालंदा निवासी नागेंद्र कुमार से कथित रूप से 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें निलंबित कराने की धमकी दी गई। इसी क्रम में 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और अधिकारी को पकड़ लिया।

शिकायत के बाद हुआ सत्यापन

पीड़ित नागेंद्र कुमार ने मामले की लिखित शिकायत निगरानी विभाग को दी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरफ्तार महिला अधिकारी को निगरानी कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article