दहेज में दो लाख रुपया और अन्य सामान नहीं देने के विवाद में विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – नालंदा : दहेज के खातिर विवाहिता का ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। मामला तेल्हाडा थाना क्षेत्र इलाके के केशोपुर गांव की बताई जाती है। बताया जाता है कि साल भर पूर्व शंकर कुमार ने अंजलि कुमारी से प्रेम प्रसंग में घर से भागकर शादी की थी। शादी के कुछ दिनों तक ठीक रहा। उसके बाद पति शंकर कुमार के द्वारा दहेज के लिए विवाहिता अंजलि कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। दो लाख रुपया और अन्य सारा सामान दहेज में नहीं देने के उपरांत ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी विवाहिता के परिजनों को हुई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तख्ती इसमें जुड़ गई है। वहीं थानाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने आत्महत्या की बात कही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article