भाजपा विधायक के अथक प्रयास से धड़हर पंप कैनाल बनकर तैयार, खरीफ सीजन में किसानों को मिलेगा पानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना धड़हर पंप कैनाल अब बन कर तैयार हो गया है। जल्द हीं इसका पानी किसानों के खेतों में पहुंचेगा।

उक्त बातें रामगढ़ स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने पम्प कैनाल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बताया जाता रहा है कि इसे लेकर किसानों की मांग पिछले 5 दशकों से थी,जो अब पूरी हो रही है। 84 क्यूसेक की प्रवाह क्षमता वाली इस परियोजना से दुर्गावती के दक्षिणी इलाके के 6 पंचायतों के दर्जनों गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। यह मेरे लिए पम्प कैनाल नही बल्कि विकास तीर्थ है। किसानों की खुशहाली और समृद्धि ही हमारी प्राथमिकता है। यही नहीं भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने विपक्ष के राजद सांसद सुधाकर सिंह पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष के लोग सिर्फ फोटो सेशन करने आते हैं उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है। हम जो किसानों के प्रति वादा करते हैं वह धरातल पर लाकर दम रखते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article