विद्यालय अवधि में चिकन पार्टी करते 11 शिक्षकों को शिक्षा पदाधिकारी ने किया सस्पेंड, जाने क्या है पूरा मामला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली से है जहां विद्यालय अवधि के दौरान चिकेन पार्टी करने मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,जबकि दो शिक्षकों पर रामपुर प्रखंड नियोजन इकाई सचिव सह बीडीओ को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। यह कार्रवाई दो सदस्यीय जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय के निर्देश पर डीपीओ स्थापना कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा मंगलवार को किया गया है।

जिसपर जानकारी देते हुए कैमूर जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय पांडेय ने बताया कि 28 मई को विद्यालय अवधि में चिकन पार्टी मामले को लेकर शिक्षकों के
आचरण व्यवहार, कार्य के प्रति लापरवाही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मनमानेपन,अनुशासनहीनता के मामले में झाली मध्य विद्यालय के 8 और पांडेयपुर विद्यालय के एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को जांच रिपोर्ट और स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सस्पेंड कर दिया गया है,जबकि झाली विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक जयराम राम और शारीरिक शिक्षा एवम स्वास्थ्य अनुदेशक सरफराज राइन पर निलंबन की कार्रवाई के लिए रामपुर बीडीओ सह प्रखंड नियोजन इकाई सचिव को पत्र लिखा गया है,इसके अलावा इन सभी शिक्षकों पर प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई भी किया जायेगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबन अवधि में 9 शिक्षकों को जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में सेवा देने का निर्देश दिया गया है। जिसमें राशीदा खातून, मध्य विद्यालय झाली से प्रखंड शिक्षा कार्यालय मोहनियां
शालिनी कुमारी को कुदरा प्रखंड शिक्षा कार्यालय।

ब्रजेश कुमार को अधौरा प्रखंड शिक्षा कार्यालय,अरुण कुमार सिंह को भभुआ, इकबाल अहमद को कुदरा,उर्मिला कुमारी को भभुआ, शाहबाज खान को अधौरा, रेशू सिंह को मोहनियां,विजय पासवान प्रभारी प्रधानाध्यापक पांडेयपुर विद्यालय से चांद प्रखंड शिक्षा कार्यालय में जीवन यापन भत्ता पर सेवा देना होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article