MSME आइडिया हैकेथॉन 5.0 में गया इंजीनियरिंग कॉलेज का जलवा, छात्र को मिला 15 लाख का ग्रांट

इस हैकेथॉन में बिहार से कुल 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिनमें चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना और आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागी भी शामिल हैं। ऐसे में गया अभियंत्रण महाविद्यालय का चयन राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य में इसकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया जी, 07 अप्रैल। गया अभियंत्रण महाविद्यालय एक बार फिर नवाचार के क्षेत्र में सुर्खियों में है। संस्थान के छात्र ऋषव कुमार का चयन प्रतिष्ठित MSME Idea Hackathon 5.0 में हुआ है, जो कॉलेज और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

ऋषव कुमार को “Smart and Resilient Supply Chains” थीम के तहत चुना गया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने स्टार्टअप आइडिया के इनक्यूबेशन के लिए गया अभियंत्रण महाविद्यालय को ही होस्ट संस्थान के रूप में चुना है। इस उपलब्धि के तहत उन्हें अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए 15 लाख रुपये का अनुदान भी मिलेगा।

इस हैकेथॉन में बिहार से कुल 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिनमें चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना और आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागी भी शामिल हैं। ऐसे में गया अभियंत्रण महाविद्यालय का चयन राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य में इसकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस सफलता पर संस्थान के प्राचार्य डॉ राजन सरकार ने खुशी जताई और कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ कॉलेज के लिए गर्व की बात है, बल्कि इससे अन्य छात्रों को भी नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगी। वहीं, बिजनेस इनक्यूबेटर के प्रभारी लवकुश गुप्ता की भूमिका को भी इस सफलता में अहम बताया गया।

कॉलेज की यह कामयाबी यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और बेहतर इनक्यूबेशन सुविधाओं के साथ छोटे शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article