भागलपुर मे कटाव का खौफनाक मंजर जारी,ग्रामीणों में भय का माहौल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर : सबौर प्रखण्ड अंतर्गत मसाढु गाँव मे भीषण कटाव जारी है ग्रामीण सड़क, बिजली पोल , पेड़ और घर कटकर लगातार गंगा में विलीन हो रहे हैं। 100 फिट तक ग्रामीण सड़क गंगा में विलीन हुई तो कई घरों पर कटाव का खतरा मंडरा गया। एक घर फिर गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया।

देखते ही देखते एक घर गिर गया। नया आंगनबाड़ी केंद्र भी कटाव के मुहाने पर है। जमीन कट कटकर गंगा में विलीन होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले गाँव का जलमीनार जल समाधि लिया था जिसके बाद से 200 परिवारों के बीच पानी की समस्या आ गयी है। ग्राउंड ज़ीरो पर हालात भयावह है लेकिन कटावरोधी कार्य के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। कई घरों के लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं लिहाज़ा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article