EXCLUSIVE- स्पा, पार्लर के आर में चल रहा है, जिस्मफरोशी का धंधा, 20 हजार में हो जाता है थाना मैनेज, छापेमारी के नाम पर सिर्फ दिखावा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- राजधानी पटना में स्पा और पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का कारोबार लगातार फलता फूलता नजर आ रहा है। पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की राजधानी के कई पॉश इलाकों में स्पा और पार्लर की आड़ में फूल बॉडी मसाज और हाफ बॉडी मसाज के नाम पर ये गोरख धंधा चलाया जा रहा है। खुले आम चलने वाले इस कारोबार में पॉश इलाके के स्पा और पार्लर में मसाज के नाम पर जिस्म पडोसने का काम चल रहा है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी सूचना पर पटना सेंट्रल एसपी चन्द्र प्रकाश ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की है। सेंट्रल एसपी के आदेश के आलोक में कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके के कई स्पा और पार्लर में पुलिस ने सूचना के आलोक में छापेमारी की हालांकि इस छापेमारी की भनक स्पा और पार्लर वालो को लग गई जिससे वे सतर्क हो गए। वही छापेमारी में पुलिस ने स्पा और पार्लर में कई खामियां पाया जैसे पार्लर या स्पा में सीसीटीवी कैमरे का नहीं होना, छोटे छोटे ग्राहकों को केबिन मुहैया कराना, नाबालिक बच्ची को पार्लर में जबरन रखना पाया है।

 

 

दरअसल छापेमारी और जांच के दौरान पार्लर में एक युवक आपतिजनक स्थिति में केबिन में महिला के साथ पाया गया। जो पुलिस को देख घबरा गया और अपने आपको अधिकारी बता पुलिस से मिन्नतें करते देखा गया।

 

20 हजार देते है थाना को जो मैनेज है

 

पटना में अगामी दिनो 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व मनाया जाना है जिसको लेकर पटना पुलिस सुरक्षातक दृष्टिकोण से होटलों और संदिग्ध स्थलों की जांच कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने शहर में चलाए जा रहे स्पा और पार्लर की आड़ जिस्म फरोशी के धंधे के पुनः पनपते की सूचना पर करवाई की है। न्यूज पीआर के क्राइम रिपोर्टर ने स्टिंग कर सब पर्दाफाश किया है।

 

 

न्यूज पीआर के क्राइम रिपोर्टर विक्रांत के पास पुख्ता सबूत है। जिसमे पार्लर की आड़ में जिस्म पड़ोसने का कार्य करने पूरी कहानी कैद हुई है। वही महिला ने बताया की 3 हजार में फूल बॉडी मसाज सर्विस मिलेगा।पुलिस की चिंता मत करिए 20 हजार महीना जो देते है। कोई नही आयेगा आप बेफिक्र होकर आइए। ऐसे में पुलिस की साख पर सवाल खड़े हुए है।

 

 

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में लोक नायक भवन के कई स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंदा फल फूल रहा है। वही गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित होटल विंडसर में ग्राउंड फ्लोर में रीबोन नाम से स्पा सेंटर चलता है। साथ ही वृंदावन होटल के बेसमेंट सहित ग्राउंड फ्लोर पर किंग और क्वीन नाम से भी स्पा सेंटर चलाया जाता है।

 

 

जहाँ जिस्मफरोशी का धंधा होता है। वही एक रिकॉर्डिंग में साफ पता चल रहा है कि किस तरह थाना को मैनेज किया गया है ये रेकॉर्डिंग आपको सच्चाई से रु ब रु करायेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article