बिहार में फार्मर रजिस्ट्री की अवधि बढ़ी, अब 11 फरवरी तक बनेगी किसानों की डिजिटल आईडी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को लेकर राज्य सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है। अब किसानों की डिजिटल आईडी 11 फरवरी तक बनाई जाएगी। पंचायत स्तर पर लगाए गए विशेष कैंपों में किसानों को मिल रही सुविधाओं और सहयोग के कारण फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी आई है। बीते पांच दिनों में राज्यभर में 11,296 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई है, जिसे देखते हुए चार दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है।

पटना जिले में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर एक बार फिर 322 पंचायतों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इससे पहले 2 से 6 फरवरी तक जिले में विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। इन कैंपों के माध्यम से पीएम किसान सम्मान योजना से जुड़े 10 हजार से अधिक लाभुकों ने अपना ई-केवाईसी सत्यापन कराया। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कुल 1.48 लाख लाभुक हैं, जिनमें से अब तक 83,482 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जा चुकी है।

फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल और कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 43 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बन पाई है, जबकि भारत सरकार से एससीए योजना की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article