सीवान में विवाह समारोह से लौटते समय पत्रकार पर फाय\रिंग, हालत गंभीर

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार में पत्रकारों पर हमला कोई नया मामला नहीं है। सीवान में ही 13 मई 2016 को दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बिहार में अपराधियों की बेधड़क हिम्मत का अंदाजा सीवान की हालिया घटना से लगाया जा सकता है। गुरुवार देर शाम कुछ अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, घायल पत्रकार एक समाचार पत्र से जुड़े हैं और गंभीर स्थिति में उन्हें पटना के अस्पताल में रेफर किया गया है। यह दर्दनाक घटना सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के पास हुई। पत्रकारों पर हो रहे हमले यहां थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, और इस वारदात ने एक बार फिर 2016 में हुए राजदेव रंजन हत्याकांड की याद ताजा कर दी है।

सीवान के जसौली थाना क्षेत्र के पत्रकार रमेश कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर के पकड़ी बंगाली स्थित एक मैरिज हॉल गए थे। घर लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

बिहार में पत्रकारों पर हमले कोई नई बात नहीं हैं। सीवान में 13 मई 2016 को दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले में आरजेडी के कद्दावर नेता और सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम सामने आया था। अब एक बार फिर किसी पत्रकार को निशाना बनाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article