लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन,गिरने से सर मे लगी थी चोट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन हो गया है बता दे उनकी उम्र 80 साल थी. पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा के घर में ही गिर जाने की वजह से सिर में चोट आई थी. जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था दो दिनों से उनका इलाज चल रहा था आज उन्होंने अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा के बेटे ने ब्रज किशोर सिन्हा के निधन होने कि पुष्टि की है.

बता दे ब्रज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे. उनके बेटे ने उनके निधन की जानकारी देते हुए यह बताया कि दो दिन पहले ही उनके पिता घर में ही गिर गए थे. इस कारण उनके सिर में चोट लग गई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया था. दो दिनों तक अस्पताल में इलाज भी चला लेकिन वो नहीं बच पाए.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article