बिहार में पहली बार होगा स्टेट गेम्स का आयोजन, खेल महाकुंभ में 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मई। बिहार में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में पहली बार नेशनल गेम्स की तर्ज पर “बिहार स्टेट गेम्स” का आयोजन किया जाएगा। यह खेल महाकुंभ 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पटना में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के 38 जिलों के करीब 5500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बिहार ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस बड़े खेल आयोजन में 24 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए लगभग 500 रेफरी और अंपायर के साथ 750 वॉलेंटियर तैनात किए जाएंगे।

बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्टेट गेम्स राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर देगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना और नई प्रतिभाओं की पहचान करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती, योग, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लॉन बॉल्स, जूडो, रग्बी, स्क्वैश, साइकिलिंग, तलवारबाजी, भारोत्तोलन और वुशु सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि अगले वर्ष फरवरी-मार्च में मेघालय में होने वाले नेशनल गेम्स को ध्यान में रखते हुए बिहार स्टेट गेम्स की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से तैयार किया जाएगा, ताकि बिहार के खिलाड़ी नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीत सकें।

राज्य में पहली बार होने जा रहा यह आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article