पटना में पहली बार होगा राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 19 से 22 जून तक…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित इनडोर स्टेडियम में 19 से 22 जून 2025 तक राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए), खेल विभाग और बिहार टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से पहली बार बिहार में हो रही है।

बीएसएसए के महानिदेशक और सीईओ रवींद्र शंकरन ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के जरिए राज्य के शीर्ष खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा।इस टूर्नामेंट में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 आयु-वर्गों में बालक-बालिका और पुरुष-महिला एकल वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे बिहार से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से 12 जून 2025 तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सभी चयनित प्रतिभागियों को 18 जून को खेल प्राधिकरण में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था बिहार सरकार और बीएसएसए द्वारा की जाएगी।टूर्नामेंट को खास बनाने के लिए इसका संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त टेबल टेनिस खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित अचंता शरद कमल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को न सिर्फ उनके अनुभव से सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें उनके सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा।

प्रत्येक आयु-वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अनुभवी चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जाएगा।रवींद्र शंकरन ने यह भी कहा कि बिहार सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, खासतौर पर उन खेलों में जिनमें हमारे खिलाड़ी देश-विदेश में पदक जीतने की क्षमता रखते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article