AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी भी लंदन जाने के लिए विमान में थे सवार!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर के घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान, एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे — जिनमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे — अचानक एक भीषण हादसे का शिकार हो गया।

इस विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, लेकिन जब यह खबर आई कि इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी सफर कर रहे थे, तो गुजरात के लोगों के लिए यह हादसा और भी अधिक पीड़ादायक बन गया।

फिलहाल इस भयावह दुर्घटना में कितने लोग बच पाए हैं और कितनों की जान गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन घटनास्थल से मिल रही तस्वीरें और वीडियो बेहद डरावनी हैं — चारों ओर धुएं के गुबार, जलती हुई मलबे की ढेर और चीख-पुकार का दिल दहला देने वाला मंजर।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जहाँ हर यात्री की जान अनमोल है, वहीं विजय रूपानी जैसे वरिष्ठ नेता की उपस्थिति ने इस हादसे को एक अलग ही गंभीरता दी है। बताया जा रहा है कि रूपानी लंदन यात्रा के लिए सीट नंबर 12 पर बैठे थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंज़ूर था।

अगर हम विजय रूपानी के राजनीतिक सफर की बात करें, तो वह 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने सितंबर 2021 तक यह जिम्मेदारी निभाई। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और देश की निगाहें हर अपडेट पर टिकी हुई हैं।