पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कैमूर पहुंचे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह ने कहा पीएम मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कैमूर वासीयों को आमंत्रण करने आया हूंकैमूर। राज्य सरकार और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस दौरान उनका 30 मई को बिक्रमगंज मे सभा आयोजित होगा, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले केंद्रीय पंचायती राज मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सह (प्रभारी) मंत्री कैमूर प्रेम कुमार ने जिले वासियों से अपील किया है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा बनाना है। यही नहीं उन्होंने जिले के आम जनों से अपील करते हुए यह भी कहा है कि सभी 9:30 बजे तक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभा स्थल पर पहुंच जाना है। बता दें कि कैमूर पहुंचे केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री लल्लन सिंह ने प्रधानमंत्री की होने वाली सभा में विक्रमगंज पहुंचने का लोगों से किए अपील, और राहुल गांधी को बोलें दलित बस्ती में बैठकर फोटो खिंचाने से कोई जन नेता नहीं बनता।

जिले के भभुआ लिच्छवी भवन पहुंचे केंद्र सरकार के पंचायती राज्य मंत्री लल्लन सिंह ने प्रधानमंत्री की होने वाली सभा में विक्रमगंज पहुंचने का कैमूर के लोगों और अपनी एनडीए के कार्यकर्ताओं से किया अपील, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बोलें महादलित बस्ती में बैठकर फोटो खिंचाने से कोई जनता का जननायक नहीं बनता।बता दें कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोहतास के विक्रमगंज में जन सभा होने वाला है, जिसको लेकर बिहार के हर कोने में एनडीए के मंत्री नेता सभी जनसभा में पहुंचने के लिए लोगों को उत्साहित कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाते सुने, इसी दौरान आज कैमूर पहुंचे है केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री सह पशुपालन विभाग एवं मत्स्य मंत्री लल्लन सिंह जहां एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार में बिक्रमगंज पहले बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहां वह जनता से जनसभा करेंगे, क्योंकि बिहार की ही धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारा भारत देश और यहां की जनता आतंकियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को बता दिए की आतंकियों को कभी भारत देश बर्दाश्त नहीं करेगा, इसलिए हम आज कैमूर आएं हैं और लोगों का उत्साह बढ़ाने आए हैं ताकि प्रधानमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे।इसके साथ ही कांग्रेस के लोगों के द्वारा कहा गया था कि राहुल गांधी जन नेता है और नरेंद्र मोदी अभिनेता हैं, जिसपर कांग्रेस को पलटवार करते हुए मंत्री लल्लन सिंह ने कहा कि कभी देखे हैं जो काम करने वाला है वह अपना बढ़ाई खुद करे, लेकिन जो काम नहीं करता वही अपनी बढ़ाई करता है और झूठ का पीठ थप थपाता है, अगर राहुल गांधी सोच रहे हैं कि महादलित बस्ती में बैठकर फोटो खिंचाने से वन जन नेता बन जाएगा तो यह कभी संभव नहीं है कि राहुल गांधी जन नेता बन जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article