मद्द निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- नशा मुक्ति दिवस 26 दिसंबर 2024 के अवसर पर मद्द निषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कैमूर के जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया है। अधिवेशन भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम में मद्द निषेध विभाग के मंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र हेतु एवं स्मृति चिन्ह से कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार को सम्मानित किया गया है। कैमूर के लिए यह काफी हर्ष और गौरव का विषय है कि पूरे राज्य से केवल पांच जिले को इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए चयन किया गया था जिसमें कैमूर भी शामिल है।

विदित है कि जिला पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में मद्द निषेध विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम आपस में समन्वय एवं सहयोग के आधार पर बड़े पैमाने पर शराब को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। विभागीय निर्देश के आलोक में समय-समय पर थाने और उत्पाद विभाग में जब्त शराब को नष्ट भी किया जाता रहा है। शराबबंदी कानून लागू होने के पश्चात बड़े पैमाने पर वाहनों को पकड़ा गया है तथा बाद में नीलामी भी की गई है और उससे सरकारी राजस्व भी प्राप्त हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सीमावर्ती जिले होने के कारण चुनौती भी काफी रहती है जिसे चेक पोस्ट आदि के माध्यम से निगरानी किया जाता रहा है। सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला पदाधिकारी को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों एवम् जिले वासियों ने बधाई प्रेषित किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article