बोरिंग रोड फायरिंग मामले में आरोपियों का बड़ा खुलासा, घटना को अंजाम देने के बाद कहां फेंका पिस्टल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- राजधानी पटना के वीआईपी इलाका बोरिंग कैनल रोड फायरिंग मामले में तीन मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हाल ही में तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था वही गिरफ्तार तीनों आरोपियों रोहित उर्फ अल्टर शिबू और सोनू से पुलिस की पूछताछ 48 घंटे की रिमांड पर जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है की गोली चलाने के बाद जब उन्होंने पुलिस की गाड़ी पीछा करता देखा तो घरबाराहाट में पिस्टल को दरोगा राय पथ में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपितों को घटनास्थल पर ले जाकर उसे जगह की जांच कराई जहां पिस्टल फेक जाने की बात कही गई थी लेकिन तलाशी के बावजूद पिस्तौल बरामद नहीं हो सका जांच टीम आरोपियों से घटनास्थल में प्रयुक्त अन्य हथियारों और उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल घटना 24 में की है जब इंदिरा भवन के पास काली रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक चार पहिया वाहन ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दिया था इसके बाद स्कॉर्पियो सवारी युवकों ने कर चालक के साथ मारपीट की जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने मौके से धमकी देकर चले गए।

करीब 2 घंटे बाद में फिर लौटे और मकान को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया इस दौरान बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दरार उसी रास्ते से गुजर रहे थे फायरिंग देख उनके अंगरक्षक ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुड़ चुकी है और फरार अन्य संदिग्धों की तलाशी में भी जूट चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article