सिनेमा से सत्ता तक: विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

सिनेमा के सुपरस्टार से जनता के सरताज तक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान वो मंच पर राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आए।  राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान वो भावुक नजर आए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय को सीएम पद की शपथ दिलाई। विजय के शपथ समारोह की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सबसे आखिर में तमिलगान हुआ।यह पहला मौका था जब किसी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पूरा वंदेमातरम गाया गया

विजय ने शनिवार को राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात कर उन्हें वीसीके (विदुथलाई चिरूथईगल काची) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से मिला समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया। वीसीके और आईयूएमएल के पास दो-दो सीट हैं। राज्यपाल ने समर्थन को लेकर विजय से करीब एक घंटे तक बातचीत की। राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है। 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण के साक्षी बनने के लिए रविवार को हजारों लोग चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में जुट हुए। पूरा परिसर उत्साह से सराबोर नजर आया। विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीती थीं, जो बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 कम थीं। इस चुनाव में एमके स्टालिन की DMK को जबरदस्त झटका लगा है। AIADMK भी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने में नाकाम रही। तमिलनाडु की जनता ने साफ तौर पर बदलाव के लिए वोट दिया था। इसमें कुछ दिन लगे। लेकिन विजय की TVK ने कांग्रेस, वामपंथी दलों, VCK और IUML की मदद से अब वह जादुई आंकड़ा पार कर लिया है जिसकी उन्हें तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनने के लिए जरूरत थी। विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है।




- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article