गंगा जल पहुंचेगा बांका और मुंगेर, किसानों और पर्यटन को मिलेगी नई जिंदगी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से अब बांका और मुंगेर जिलों तक जल पहुँचाया जाएगा वॉटर लिफ्टिंग तकनीक के माध्यम से अजगैबीनाथ धाम गंगा घाट से पानी उठाकर बांका के हनुमना डैम और मुंगेर के खड़गपुर झील में स्टोर किया जाएगाअब तक इन क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण हजारों एकड़ जमीन बंजर हो चुकी थी.

किसानों को सिंचाई के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था लेकिन सरकार के इस फैसले से अब खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचेगा और कृषि को नई रफ्तार मिलेगी विशेष तौर पर मुंगेर का खड़गपुर झील जो गर्मियों में सूखने की कगार पर आ जाता था.अब सालभर जल से भरा रहेगा इससे न केवल खेती को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन की संभावनाएं भी खुलेंगी। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने अब अधिक पर्यटक यहाँ आएंगे सुल्तानगंज नगर सभापति गुड्डू ने इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और हम इस ऐतिहासिक फैसले का दिल से स्वागत करते हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article