पटना में दो घरों में भीषण चोरी 10 लख से अधिक की हुई चोरी पुलिस जांच में जुटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के दो घरों में तकरीबन 10 लाख रुपए से अधिक की चोरी हुई है। चोरों ने न्यू अल्कापुरी रोड नंबर 16 में चौधरी राय और मैनेजर साहब के घर में हाथ साफ किया है। घटना रविवार देर रात 2 बजे के बाद की है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। दोनों पीड़ितों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है।

पीड़ित चौधरी राय ने बताया कि समस्तीपुर के रहने वाले हैं। ऊर्जा विभाग में कर्मी थे। रिटायरमेंट के बाद यहीं घर बना लिया। आज देर रात 2 बजे सोए हुए थे। इसी बीच खट खट की आवाज आई। उन्हें लगा कि कोई घर का ही सदस्य होगा।

इसलिए उन्होंने उस आवाज को इग्नोर कर दिया। उनके कमरे में चोरी करने के बाद चोर दूसरे कमरे में गया। वहां आवाज सुनकर उनकी बेटी जग गई। जैसे बेटी ने पापा कहकर बुलाया। चोर आवाज सुनकर भागने लगा। बेटी दौड़कर देखी तब तक वो सामान लेकर फरार हो गया था और गेट को बाहर से लोक कर दिया। जब चौधरी राय ने अपने रेंटर और पड़ोसी को आवाज लगाई तो वो लोग आए, फिर दरवाजा खोला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद उन्होंने अपने कमरे का जायजा लिया। जिसमें सामान बिखरे पड़े थे। लॉकर तोड़कर लगभग 1 लाख कैश और 4 लाख के आभूषण नहीं थे। चौधरी राय ने बताया कि इसी तरह से पड़ोस के मैनेजर साहब के यहां भी चोरी की घटना हुई है। उनके यहां भी तकरीबन इसी के आस पास आभूषण और गहने ले गए हैं। नशेड़ियों पर आशंका :

घटना के पीछे चौधरी राय ने नशेड़ियों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा है कि पास में पेट्रोल पंप है। उसी के आस पास नशेड़ी मंडराते रहते हैं। उन्हीं के द्वारा मोहल्ले में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article