भाई-भाई के झगड़े में दिवाल बनी आफत,मां की गई जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंडित टोला में दिवाल गिरने से एक वृद्ध महिला की जान चली गई। बताते चलें कि बसंतपुर पंडित टोला निवासी मनोज पंडित और उसके बड़े भाई नरेन्द्र पंडित और अन्य पड़ोसी में विगत रात्रि लड़ाई झगड़ा हुई।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उसी लड़ाई में बेचारी मां सुरजी देवी गेट के पास आई और झगड़ा नहीं करने के लिए कहा तभी सभी लड़ाकू भाइयों ने गेट जोर से ठेला और दिवाल गिर गई।इस गिरे हुए दिवाल को आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यही दिवाल सीधा वृद्ध महिला को स्वर्ग लेकर चली गई।

 

इतना होने के बाबजूद किसी ने यह नहीं सोचा आखिर इस लाचार मां का क्या कसूर? वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है।

 

आपस में सभी भाइयों ने जनप्रतिनिधि के मदद से सुलह कर लिया है।मृतका का पुत्र पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहता है।अब आप खुद सोच सकते हैं कि यही कलयुग है सब तो चैन से अब रहेंगे ही पर बेटे का सुख चैन देखने के लिए बेचारी मां सुरजी देवी नहीं रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article