गयाजी में गरजे सम्राट चौधरी: बोले—25 साल तक बिहार में एनडीए की ही सरकार, अपराध हुआ तो 24 घंटे में दे दूंगा इस्तीफ़ा

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- गया जी बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अगले 25 साल तक एनडीए की ही सरकार रहेगी। सुशासन का राज है। अगर बिहार में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन पारिवारिक झगड़े या जमीन विवाद को छोड़कर।


सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा-जेडीयू नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया। मंच पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद दांगी, भाजपा के पूर्वी गयाजी जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा नेता विनोद मरांडी और अमित दांगी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।


जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार और देश दोनों विकास के रास्ते पर हैं। बिहार में पहले आतंक, नक्सलवाद और घुसपैठियों का बोलबाला था, लेकिन अब सुशासन की सरकार में सब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब लोग बेखौफ होकर जी रहे हैं। महिलाएं रात में भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपराधी बच नहीं पाएंगे, कानून सबको सजा देगा।
तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी बोले कि लालटेन का युग अब खत्म हो गया। अब न किरोसिन तेल मिलता है, न लालटेन जलती है। लालटेन जलाने वाले बिहार को अंधेरे में रखना चाहते हैं। लेकिन जनता अब उजाले का साथ दे दूर निकल चुकी है।

गुरुआ की यह सभा एनडीए के शक्ति प्रदर्शन में बदल गई। भीड़ ने सम्राट चौधरी के हर वाक्य पर तालियों से जवाब दिया। चौधरी ने कहा कि अब बिहार में ना लालटेन बचेगा, ना जंगलराज लौटेगा। बिहार विकास के रास्ते पर है, और यह सफर 25 साल तक यूं ही चलता रहेगा।
बाईट – – सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम
रिपोर्ट – – – मनोज कुमार
गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article