NEWS PR डेस्क : गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की ओर से धनीबिगहा स्थित सुमर्थ केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया।

करीब 100 मरीजों की हुई जांच
शिविर में निरवाना क्लिनिक, गयाजी की कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ. कृतिका अग्रवाल ने लगभग 100 मरीजों की जांच की। मरीजों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए उन्हें व्यक्तिगत परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया।जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर
आयोजकों के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसके साथ ही मानसिक समस्याओं को लेकर समाज में मौजूद झिझक, गलत धारणाओं और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया।शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
मरीजों के बीच बांटा गया जलपान
कार्यक्रम के समापन पर शिविर में पहुंचे सभी मरीजों के बीच जलपान का वितरण किया गया। आयोजकों ने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविरों को आगे भी जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट